Class 12th Physics Trimasik Paper 2026-27 PDF Download

Class 12th Physics Trimasik Paper 2026-27 PDF Download :-

Class 12th Physics Trimasik Paper 2026-27 PDF Download


त्रैमासिक परीक्षा 2026-27 
कक्षा-12वी
विषय-भौतिक शास्त्र 
समय: 3:00घंटे. पूर्णांक: 75
निर्देश:
1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।
2. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, जिनके लिए 28 अंक निर्धारित हैं।
3. प्रश्न क्रमांक 6 से 12 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। (शब्द सीमा लगभग 30 शब्द)
4. प्रश्न क्रमांक 13 से 16 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। (शब्द सीमा लगभग 75 शब्द)
5. प्रश्न क्रमांक 17 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। (शब्द सीमा लगभग 120 शब्द)
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए: (1 × 6 = 6 अंक)
(i) E तीव्रता वाले विद्युत क्षेत्र में आवेश q रखने पर उस पर लगने वाला बल होगा -
    (अ) F = E/q (ब) F = q/E (स) F = qE (द) F = E-q
(ii) किसी बिन्दु आवेश से r दूरी पर विद्युत क्षेत्र अनुक्रमानुपाती होता है -
     (अ) 1/r (ब) 1/r² (स) 1/r³ (द) 1/r⁴
(iii) दो संधारित्रों को समान्तर क्रम में जोड़ने पर प्रत्येक पर समान होगा -
    (अ) आवेश (ब) विभव (स) आवेश एवं विभव दोनों (द) न आवेश न विभव
(iv) एक तार की प्रतिरोधकता निर्भर करती है -
    (अ) लंबाई पर (ब) व्यास पर (स) द्रव्यमान पर (द) पदार्थ पर
(v) निम्नलिखित में से किस पदार्थ का प्रतिरोध ताप बढ़ाने पर घटता है -
     (अ) अर्द्धचालक (ब) धातु (स) विद्युत अपघट्य (द) मिश्र धातु
(vi) किसी गतिमान आवेश पर चुम्बकीय क्षेत्र में अधिकतम बल तब लगता है जब -
     (अ) आवेश का वेग, चुम्बकीय क्षेत्र के समांतर हो. (ब) आवेश का वेग, चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत हो
     (स) आवेश का वेग, चुम्बकीय क्षेत्र से 45° कोण पर हो. (द) आवेश स्थिर हो
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए: (1 × 6 = 6 अंक)
(i) विद्युत क्षेत्र की तीव्रता का S.I. मात्रक .................... है।
(ii) बिंदु आवेश के कारण विद्युत विभव दूरी के .................... होता है।
(iii) विद्युत धारिता का S.I. मात्रक .................... है।
(iv) किरचॉफ का प्रथम नियम .................... के सिद्धांत पर आधारित है।
(v) एक आदर्श अमीटर का प्रतिरोध .................... होता है।
(vi) किसी भी बंद पृष्ठ से गुजरने वाला कुल चुंबकीय फ्लक्स हमेशा .................... होता है।
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए: (1 × 6 = 6 अंक)
                 स्तम्भ 'A' स्तम्भ 'B'
(i). चुम्बकीय क्षेत्र का व्यंजक (धारावाही सोलेनाइड) (A) शून्य
(ii). चुम्बकीय द्विध्रुव आघूर्ण का मात्रक. (B) A-m²
(iii). आदर्श वोल्टमीटर का प्रतिरोध. (C) μ₀nI
(iv). आदर्श अमीटर का प्रतिरोध. (D) अनंत
(v). धारा घनत्व की राशि. (E) सदिश राशि
(vi). विद्युत विभव की राशि. (F) अदिश राशि

प्रश्न 4. सत्य / असत्य लिखिए: (1 × 5 = 5 अंक)
(i) किसी चालक के अन्दर विद्युत क्षेत्र शून्य होता है।
(ii) दो समविभव पृष्ठ एक दूसरे को प्रतिच्छेद करते हैं।
(iii) स्थिर वैद्युत बल एक संरक्षी बल है।
(iv) कुण्डली में फेरों की संख्या बढ़ाने पर धारामापी की सुग्राहिता बढ़ जाती है।
(v) चुंबकीय प्रवृत्ति एक विमाहीन राशि है।
प्रश्न 5. एक वाक्य / शब्द में उत्तर दीजिए: (1 × 5 = 5 अंक)
(i) एक विद्युत द्विध्रुव में कुल कितना आवेश होता है?
(ii) धातुओं का परावैद्युतांक कितना होता है?
(iii) व्हीटस्टोन सेतु कब सबसे अधिक सुग्राही होता है?
(iv) अपवाह वेग और विद्युत् क्षेत्र की तीव्रता में सम्बन्ध लिखिए।
(v) प्रतिचुंबकीय पदार्थ की चुंबकीय प्रवृत्ति का मान कैसा होता है?

प्रश्न 6. स्थिर विद्युत के अंतर्गत कूलॉम का नियम लिखिए। (2)
 अथवा
          विद्युत क्षेत्र रेखाओं के दो महत्वपूर्ण गुण लिखिए।
प्रश्न 7. आवेशों का क्वांटीकरण किसे कहते हैं? (2)
 अथवा
          विद्युत फ्लक्स को परिभाषित कीजिए एवं इसका SI मात्रक लिखिए।
प्रश्न 8. समविभव पृष्ठ किसे कहते हैं? (2)
अथवा
         विद्युत विभव की परिभाषा एवं मात्रक लिखिए।
प्रश्न 9. सेल का आन्तरिक प्रतिरोध किसे कहते हैं? (2)
 अथवा
          ओम का नियम लिखिए।
प्रश्न 10. बायो-सावर्ट का नियम लिखिए। (2)
 अथवा
           ऐम्पियर का परिपथीय नियम लिखिए।
प्रश्न 11. अनुचुम्बकीय पदार्थ किसे कहते हैं? इसके उदाहरण लिखिए। (2)
अथवा
           प्रतिचुम्बकीय पदार्थ किसे कहते हैं? इसके उदाहरण लिखिए।
प्रश्न 12. चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं के कोई दो गुण लिखिए। (2)
अथवा
           चुम्बकत्व संबंधी गॉस का नियम लिखिए।
प्रश्न 13. एक कूलॉम आवेश को परिभाषित कीजिए। (3)
 अथवा
            विद्युत फ्लक्स किसे कहते हैं? इसका मात्रक लिखिए।
प्रश्न 14. परावैद्युत पदार्थ किसे कहते हैं? किसी बाह्य विद्युत क्षेत्र में किसी चालक तथा परावैद्युत. (3)
            के व्यवहार में क्या अंतर होता है?
अथवा
           एक चिड़िया एक उच्च शक्ति के खुले बिजली के तार पर बैठी है और उसको कुछ नहीं होता है, 
           परंतु धरती पर खड़ा व्यक्ति इस तार को छू ले तो उसे घातक झटका लगता है, क्यों?
प्रश्न 15. इलेक्ट्रॉनों का अपवाह वेग किसे कहते हैं? क्या चालक के समस्त मुक्त इलेक्ट्रॉनों का वेग. (3)
           अपवाह वेग की दिशा में होता है? अपने उत्तर का कारण भी स्पष्ट कीजिए।
अथवा
           किसी सेल का विद्युत वाहक बल क्या है? जब सेल परिपथ में जुड़ा नहीं होता है, तब भी 
           विद्युत वाहक बल का अस्तित्व होता है या नहीं?
प्रश्न 16. लॉरेंज बल किसे कहते हैं? यह कब-कब शून्य होता है? स्पष्ट कीजिए। (3)
अथवा
           चुंबकीय क्षेत्र के बायो सावर्ट नियम और स्थिर विद्युत के कूलॉम नियम में समानताएं 
           और असमानताएं लिखिए।
प्रश्न 17. किसी विद्युत द्विध्रुव के कारण अक्षीय स्थिति में किसी बिंदु पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता का. (4)
            व्यंजक प्राप्त कीजिये।
 अथवा
           गॉस का प्रमेय लिखते हुए इसकी सहायता से कूलॉम का नियम निगमित कीजिए।
प्रश्न 18. समांतर प्लेट संधारित्र की धारिता के लिए सूत्र स्थापित कीजिए। समांतर प्लेट संधारित्र की. (4)
           धारिता का मान किन-किन कारकों पर निर्भर करता है?
 अथवा
           अक्षीय स्थिति में किसी विद्युत द्विध्रुव के लिए परिणामी विभव का मान ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 19. व्हीटस्टोन सेतु का सिद्धांत समझाइए एवं किरचॉफ के नियमों का उपयोग करते हुए इसके. (4)
           संतुलन की शर्त ज्ञात कीजिये।
 अथवा
           अपवाह वेग (अनुगमन वेग) और धारा घनत्व में सम्बन्ध स्थापित कीजिये।
प्रश्न 20. दो समान्तर विद्युतवाही चालकों के मध्य लगने वाले बल का व्यंजक व्युत्पन्न कीजिये। यह. (4)
           कब आकर्षण बल होगा और कब प्रतिकर्षण बल?
अथवा
           किसी धारावाही वृत्तीय कुण्डली के अक्ष पर स्थित किसी बिन्दु पर चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता 
           हेतु व्यंजक ज्ञात कीजिये।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.